जलालपुर जौनपुर ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में स्थित बयालसी इंटर कॉलेज में एक विशेष सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की इकाई के तत्वावधान में आयोजित यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।इस कार्यक्रम के तहत सचल बस में दैनिक जीवन में मशीनें विषय पर आधारित 20 से अधिक स्वचालिक व हस्त-चलित वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए गए। कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन मॉडलों का अवलोकन किया और उनके पीछे छिपे सिद्धांतों को समझा।
साइंस मैजिक शो में दिखा प्रयोगों का जादू
प्रदर्शनी के दौरान आयोजित साइंस मैजिक शो बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा। विज्ञान विशेषज्ञों ने कई रोचक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के गूढ़ नियमों को सरलता से समझाया एसिड बेस इंडिकेटर इंडिकेटर का प्रयोग करके दिखाया गया कि कैसे रिश्वतखोरों को पकड़ा जाता है।बिना माचिस आग के हवन रसायनों के माध्यम से बिना माचिस के अग्नि प्रज्वलित करने का प्रयोग दिखाया गया।द्रव्यमान केंद्र वस्तुओं के संतुलन और द्रव्यमान केंद्र के सिद्धांत को समझाया गया।वायुदाब हवा के दबाव के प्रभावों को जीवंत प्रयोगों के जरिए दिखाकर यह प्रदर्शित किया गया कि हवा और द्रव किस प्रकार स्थान घेरते हैं।रस्सी की मैजिक गांठ रस्सी की गांठ को खोलने के पीछे छिपे भौतिकी के सिद्धांतों को समझाया गया।प्रशिक्षकों ने बताया कि जिन्हें लोग अक्सर चमत्कार या अंधविश्वास मान लेते हैं, उनके पीछे विज्ञान के सरल सिद्धांत काम करते हैं।
शिक्षकों ने दिए बच्चों के प्रश्नों का उत्तर
विद्यालय में आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ से आई टीम के प्रमुख आशु कुमार विज्ञान संचालक सूरज यादव और रमेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रयोग करके दिखाए तथा उनके मन में उठने वाली जिज्ञासाओं और प्रश्नों के उत्तर दिए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि "ऐसे आयोजनों से बच्चों में केवल वैज्ञानिक जानकारी ही नहीं बढ़ती, बल्कि उनमें तर्क करने की क्षमता विकसित होती है और अंधविश्वास दूर होता है। कार्यक्रम के दौरान कमल नयन सिंह यादव, विजय कांत सिंह, दिनेश यादव, राम सिंह यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
.jpeg)