Jaunpur News : मेडिकल कॉलेज में नशे में धुत गार्ड का हंगामा, हटाने के लिए निगम को लिखा गया पत्र मरीजों से अभद्रता और पत्रकार से दुर्व्यवहार की शिकायत पर जांच में शराब पीने की पुष्टि


जौनपुर, 18 जुलाई। शहीद उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर शराब के नशे में मरीजों से अभद्रता और पत्रकार से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसमें गार्ड के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने का दावा किया गया।

जानकारी के अनुसार, मरीजों के साथ कथित बदसलूकी का विरोध करने पर गार्ड मनोज कुमार सिंह की पत्रकार विद्याधर विद्यार्थी से कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्रकार ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.बी. कमल से लिखित शिकायत की। प्राचार्य ने तत्काल गार्ड को बुलाकर जांच कराई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

प्राचार्य डॉ. आर.बी. कमल ने बताया कि मनोज कुमार सिंह, निवासी खानापट्टी (सिकरारा), भारत रक्षा मंत्रालय से संबद्ध पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि गार्ड को सेवा से हटाने के लिए संबंधित निगम को पत्र भेज दिया गया है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534