Jaunpur News : नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जौनपुर। नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 'मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी' संस्था के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक उपवास और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में छात्रों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। सपा नेता रत्नाकर चौबे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पेपर लीक से प्रभावित और मानसिक तनाव के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा देने की भी मांग की।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534