Jaunpur News : शाही पुल से किशोरी ने गोमती में लगाई छलांग, तलाश जारी


जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल से शुक्रवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई।

जानकारी के अनुसार गूलर घाट मोहल्ला निवासी गुड़िया (17) पुत्री सैयद, अपनी मां शर्मिला के साथ मदारे ओला से मजलिस में शामिल होकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। दोपहर करीब तीन बजे शाही पुल पर पहुंचते ही वह अचानक ई-रिक्शा से उतरी और गोमती नदी में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों द्वारा नदी में लगातार तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534