Jaunpur News : बी.फार्म की डिग्री हासिल कर साहिल कन्नौजिया ने बढ़ाया जिले का मान


जौनपुर। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर लाल दरवाजा निवासी साहिल कन्नौजिया ने बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्म) की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के वर्ष 2026 के दीक्षांत समारोह में उन्हें बी.फार्म की डिग्री प्रदान की गई। यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। 

साहिल कन्नौजिया सुपुत्र सागर कन्नौजिया ने विजय फार्मेसी कॉलेज, गुलालपुर (जौनपुर) से बी.फार्म की शिक्षा पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया।

साहिल की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं। उनका मानना है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने और समाज व देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534