Jaunpur News : तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जुलाई को कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, शेखाहीं नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जमशेद आलम (22) पुत्र अब्दुल लैश निवासी अरसिया डिहवा, थाना सरपतहां को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 255/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रतनलाल गिरि, कांस्टेबल नरेंद्र यादव और कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534