Jaunpur News : फर्जी आयकर अधिकारी बन लूट का प्रयास, आरोपियों पर गैंगस्टर की तैयारी


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सराफा व्यवसायी की दुकान पर लूटपाट का प्रयास करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जबकि मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना 19 जुलाई को गोपालापुर पुरानी बाजार में हुई थी, जहां बदमाशों ने सराफा व्यवसायी दिनेश चंद्र बरनवाल की दुकान पर खुद को आयकर अधिकारी बताकर मारपीट की और लूटपाट का प्रयास किया। भाग रहे तीन आरोपियों को व्यापारियों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उनके कब्जे से बोलेरो वाहन और लूटी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई थी। पुलिस ने उसी दिन एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जांच में सिकरारा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी होमगार्ड राजेश उपाध्याय की संलिप्तता सामने आने पर उसे निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534