Jaunpur News : ओवरटेक के प्रयास में कोयला लदा ट्रेलर पलटा, ट्रैक्टर भी आया चपेट में

चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोढ़ैला बाजार में मंगलवार तड़के करीब चार बजे वाराणसी से गोरखपुर की ओर जा रहा कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर भी ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

         
           जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (संख्या UP 51 BT 0865) ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे के समय ट्रेलर चालक आनंद यादव पुत्र स्व. जीतराम यादव  निवासी रानीपुर रजमा (रामपुर), थाना- गंभीरपुर, जनपद- आजमगढ़ तथा ट्रैक्टर चालक संजू (पुत्र शुद्धु), निवासी कोटला, थाना रानी की सराय, आजमगढ़ को मामूली चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  डोभी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ओवरटेक के दौरान वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534