Jaunpur News : वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह की पत्नी का निधन पत्रकारों में शोक की लहर

जौनपुर
वरिष्ठ पत्रकार  कैलाशनाथ सिंह की धर्मपत्नी प्रतिमा सिंह का सोमवार की सुबह हार्टअटैक से निधन हो गया।वे लिवर की बीमारी से ग्रसित थी।सूचना मिलते ही उनके लाइन बाजार  स्थित मातापुर आवास में शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। दोपहर 1:30  रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके पुत्र रोहित रघुवंशी ने चिता को मुखाग्नि दी। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह बीते 3 महीने से लीवर की बीमारी से ग्रसित थी और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था डॉक्टरों की सलाह पर सोमवार को उन्हें लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए जाना था।प्रातः लखनऊ जाने की तैयारी में परिवार जुटे थे तभी उनको हार्ट अटैक हो गया आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पत्रकारों व उनके  शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सुबह से ही उनके आवास पर  सामाजिक, राजनैतिक, स्वयंसेवी संस्था के साथ साथ बड़ी संख्या में पत्रकारगण  पहुँच ने लगे और परिवार वालो को अपनी शोक संवेदना प्रकट किया। दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर पूरे रीति रिवाज के साथ किया गया ।इस मौके पर कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ पत्रकार गण मौजूद थे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534