बरसठी | थाना क्षेत्र के कारो (गहरपुर) गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक रील बनाकर वायरल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उक्त गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के अरुण और बसंतलाल बिंद ने उनके फोटो का कथित रूप से आपत्तिजनक ढंग से इस्तेमाल कर फेसबुक पर रील बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में दोनों से पूछताछ की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
