Jaunpur News : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ आयोजन।


मडियाहूं, जौनपुर।

मडियाहूं नगर के खैरूद्दीनगंज स्थित टीचर कॉलोनी, डाक बंगला के बगल में समाजसेवी विनय सिंह "झगडू" के आवास पर सोमवार सुबह 9:00 बजे से अग्रिम हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद  मखडू ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ किया। समाज सेवी ने आए हुए सभी डॉक्टरों का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया ।शिविर में क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। बनारस के प्रसिद्ध डॉ. अविनाश चंद्र सिंह (एम.डी., न्यूरोलॉजिस्ट) सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में जिसमे  न्यूरो, कार्डियो, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, गैस्ट्रो और ऑर्थो विभागों में फ्री कंसल्टेशन व फ्री टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

समाजसेवी विनय सिंह झगडू ने कहा कि क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही इस शिविर का उद्देश्य है। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ रुझुन अग्रवाल( एम डी) , डॉ मृणाल जायसवाल (एम एस आर्थोपेडिक) डॉ शारूख सैफ (एम एस गैस्ट्रो) डॉ विकास कुमार मौर्य एम डी मेडिसिन डॉ निलेश आनंद एम डी( क्रिटिकल केयर ) डॉ शुभम जायसवाल एम एडी गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ अरुण बी आर( एम एस सीएच न्यूरो सर्जरी)

आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, सहयोगियों और शिविर में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534