Jaunpur News : लायंस क्लब सूरज ने दिव्यांग बच्चों को मीठा व फल किया वितरित

रचना विशेष विद्यालय को भेंट किया सीलिंग फैन

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर सूरज द्वारा रचना विशेष विद्यालय प्रांगण में स्व. लायन प्रसून मौर्य के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में दिव्यांग बच्चों को मीठा एवं फल का वितरण किया गया एवं विद्यालय को एक सीलिंग फैन भेंट किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ.  अवधेश मौर्य ने कहा कि समाज से जुड़े लोग परलोक जाने के बाद भी अपने सामाजिक कार्यों के कारण स्मृतिशेष रहते हैं। संचालन करते हुए राजेंद्र खत्री ने स्वर्गीय प्रसून मौर्य के जीवन में कोरोना काल में वॉरियर्स के रूप में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष कुलभूषण कुशवाहा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्लब आगे भी अपने सेवा कार्य जारी रखेगा। इस अवसर पर आनंद स्वरूप साहू, त्रिपुंड भास्कर मौर्य, विशाल यादव, संतोष साहू बच्चा, विकास साहू, नसीम अख्तर, अमित साहू आदि उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534