Jaunpur News : डॉ. विमल ने टीडी पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया


उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एकल स्थानांतरण के उपरांत डॉ. विमल कुमार यादव ने बलिया से कार्यमुक्त हो कर जौनपुर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय टीडी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रामआसरे सिंह ने इन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।

विमल कुमार मूल रूप से सिरकोनी विकासखंड के खलीलपुर के रहने वाले हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक के पश्चात नेट–जेआरएफ उत्तीर्ण विमल ने बीएचयू से महात्मा गांधी एवं डॉ. आंबेडकर पर रिसर्च किया। वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित होकर विमल कुमार ने बलिया के कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में कार्यभार ग्रहण किया। ये जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए। इन्होंने दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध पत्रों की प्रस्तुति दी है।

अध्ययन व अध्यापन के साथ-साथ विमल देश के प्रतिष्ठित पोर्टल्स, अखबारों और पत्रिकाओं  में समसामयिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर स्वतंत्र लेखन और  व्याख्यान के लिए चर्चित हैं। इस अवसर पर डॉ. विमल कुमार यादव ने महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य जी, शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण, विभागीय वरिष्ठ आचार्यगण, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी बंधुओं के प्रति आभार प्रकट किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534