Jaunpur News : सुमित सिंह हत्या नामजद का चौथा आरोपी सतेंद्र गिरफ्तार


बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में बीते 22 जून को सुमित सिंह हत्या मामलें में नामजद चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। घटना के दिन मनबढ़ों ने विवाद के दौरान बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी सुमित सिंह की मई गांव में बल्ली से पीटकर हत्या कर दिया था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 11 बजे दिन में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुमित की पीटकर हत्या मामलें में मई गांव निवासी आरोपी सतेन्द्र बिंद उर्फ डोडे को बंधवारे बीर मई मोड़ से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां आवश्यक लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी शिवम गौतम एवं शनि गौतम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है घटना का एक आरोपी मनोज गौतम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534