Jaunpur News : शराब पीकर विद्यालय आने का आरोप जांच में सही


शिक्षक पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का भी आरोप

जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के बीबीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर शराब का सेवन कर विद्यालय आने और छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोपों की जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।

ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान ने सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि शिक्षक अक्सर शराब का सेवन कर विद्यालय आते हैं और छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक के खिलाफ पहले भी लगातार शिकायतें मिलती रही हैं।

शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर मामले की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान शिक्षक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534