Jaunpur News : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण


खुटहन (जौनपुर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से शनिवार को विकास खंड परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, ग्राम प्रधान रामदुलार यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अनीश शाह, कपिल देव, मनीष सिंह, अजय मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव, संदीप यादव, विपिन सिंह, विनोद यादव, आलोक, उमेश, सिम्मी सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, बसंत लाल मौर्य, गौरव सिंह एवं चंद्रेश निषाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुनील निषाद ने किया, जबकि शशांक तिवारी की उपस्थिति भी रही। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534