Jaunpur News : चोरी के रुपये के साथ युवक गिरफ्तार


बरसठी | थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मछलीशहर थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी सौरभ मिश्रा उर्फ सिधेस उर्फ गोलू (18) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 500 रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बरसठी थाने में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534