Jaunpur News : बुढ़वा बाबा तालाब की दुर्गंध से दो बीमार, पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल


जौनपुर। शाहगंज के बुढ़वा बाबा तालाब में मरी पड़ी मछलियों से उठ रही दुर्गंध के कारण मंदिर के पुजारी राजेश चौबे और उनके पड़ोसी सर्वेश मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया गया कि चार दिन पहले पुजारी राजेश चौबे और सभासद राम प्रसाद मोदनवाल ने तालाब में मरी मछलियों और दुर्गंध की सूचना नगर पालिका को देकर सफाई की मांग की थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। सफाई न होने से नाराज सभासदों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।

दो लोगों के बीमार होने की सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने कहा कि सफाई के निर्देश पहले ही दिए गए थे, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534