बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में बकरी चरा रहे एक युवक के साथ मारपीट के बाद जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी रवि कुमार ने थाने पर दी गयी तहरीर में आरोप लगया कि बीते 19 जुलाई की शाम सड़क किनारे अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान गांव के विशाल सिंह ने पहुँच गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दिया।थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है।
