Jaunpur News : नौपेड़वां सीएचसी अधीक्षक का तबादला, अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई


जौनपुर। नौपेड़वां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं और बायोमेडिकल कचरे के असुरक्षित निस्तारण के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अधीक्षक डॉ. गोपेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें नौपेड़वां सीएचसी से हटाकर सुइथाकला सीएचसी भेजा है।

बताया जा रहा है कि डॉ. गोपेश कुमार सिंह पांच वर्ष से अधिक समय से नौपेड़वां सीएचसी में तैनात थे। अस्पताल की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी। अस्पताल परिसर में इस्तेमाल की गई सिरिंज, संक्रमित सुइयां, दवाओं के खाली डिब्बे और अन्य बायोमेडिकल कचरा खुले में पड़े होने की शिकायतें सामने आई थीं। आवारा पशुओं की मौजूदगी से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ था।

मामले का वीडियो सामने आने और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बाद विभाग ने कार्रवाई की। क्षेत्रवासियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और बायोमेडिकल कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534