Jaunpur News : मड़ियाहूं में किसान गोष्ठी, श्री अन्न व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी


जौनपुर, 17 जुलाई। मड़ियाहूं ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी एवं श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि विकास तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

गोष्ठी में एलडीएम हर्षमान, डीडीएम नाबार्ड राम अवध यादव, खंड विकास अधिकारी राम श्री तथा एफएलसीसी के कमलेश ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, युवा उद्यमी योजना, ई-केवाईसी और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

आरोह फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, फसल बीमा, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता तथा महिला सुरक्षा पर भी जागरूक किया। कार्यक्रम में वित्तीय जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें एनआरएलएम से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534