इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अलमदार हुसैन, ज़ाकिर नसीम वास्ती, प्रॉक्टर मोहम्मद रज़ा खान, हसन सईद, मोहम्मद अब्बास तथा नागेंद्र यादव सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रदर्शनी में "दैनिक जीवन में प्रौद्योगिकी" विषय पर आधारित विभिन्न विज्ञान मॉडल एवं प्रयोग प्रदर्शित किए गए। क्षेत्रीय विज्ञान नगरी, लखनऊ से आए विशेषज्ञों आशु कुमार, सूरज यादव, रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मॉडलों का अवलोकन किया तथा विज्ञान से जुड़े अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस प्रकार की प्रदर्शनी भविष्य में भी आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
