पं.शिवप्रकाश जमदग्निपुरी द्वारा रचित,हमरूह प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक "मानस गीत" का लोकार्पण समारोह ५ जुलाई २०२६ दिन रविवार सायं ४ बजे से श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई में आयोजित किया जा रहा है। पुस्तक का विमोचन श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी आ.कमलेश राय (मुन्ना)जी के करकमलों से किया जायेगा।साथ में सुविख्यात साहित्यकार पूर्व प्रधानाध्यापक मंचों की शान काव्यसृजन के मार्गदर्शक आ.हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी का जन्मदिन भी मनाया जायेगा।
काव्यसृजन न्यास (पंजीकृत) मुम्बई द्वारा आयोजित इस मासिक आयोजन में मुख्य अतिथि आ.कमलेश राय (मुन्ना) जी की उपस्थिति में अध्यक्षता डॉ उमेश चंद्र शुक्ल जी करेंगे सूत्र संचालन आ.ओमप्रकाश तिवारी जी करेंगे।अपने सशक्त विचारों से डाॅ के के मिश्र जी उपस्थित लोगों को लाभान्वित करेंगे।संस्था अध्यक्ष आ.श्रीधर मिश्र जी ने बताया कि इस आयोजन का संयोजन संस्था के कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव "कमल" जी ने अपने कंधे पर लिया है। पुस्तक पर संक्षिप्त चर्चा के बाद काव्यगोष्ठी भी होगी। जिसमें मुम्बई महानगर व आस पास के कवि कवयित्री अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को आनंदित करेंगे।सभी साहित्यानुरागी सादर आमंत्रित हैं।
Tags
recent
