Jaunpur News : राशिदा हत्याकांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


शाहगंज, 17 जुलाई। खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में विवाहिता राशिदा की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राशिदा छह दिन से लापता थी और 13 जुलाई की शाम उसका शव बंसवारी से बरामद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय राशिदा 8 जुलाई की रात से लापता थी। 13 जुलाई की शाम सोंगर गांव स्थित बंसवारी में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव का चेहरा पूरी तरह गल चुका था, जिसके कारण परिजनों ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर उसकी पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

जांच के दौरान परिजनों की तहरीर पर 13 जुलाई को मुकदमा संख्या 164/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी कयूम उर्फ कयामुद्दीन पुत्र मोहम्मद मतीन निवासी सोंगर को मानीकलां हाल्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृत्यु के कारणों का अंतिम खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा।

गिरफ्तारी की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल सोनू कुमार गौड़ और कांस्टेबल उत्तम सिंह शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534