Jaunpur News : रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी


बरसठी | थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में रास्ते से गुजर रहे एक युवक से मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
       उक्त गांव निवासी शमशाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह अपने घर के पीछे जा रहा था। इसी दौरान गांव के टिंजू सिंह और कर्मवीर सिंह उर्फ मंटू ने रास्ते में रोककर हाथ-पैर व डंडों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दादी को भी धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534