Jaunpur News : एलटी लाइन का तार टूटने से जलालपुर टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित

जौनपुर। जलालपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह एलटी लाइन का तार टूटने से बाधित हो गई। सुबह करीब सात बजे आए इस फाल्ट के कारण बाजार और आसपास के मोहल्लों में कई घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। विद्युत कर्मी सुनील मौर्य और रवि मौर्य ने क्षतिग्रस्त एलटी तार को बदलकर लाइन को दुरुस्त किया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए फाल्ट को दूर करने तक संबंधित फीडर की आपूर्ति बंद रखी गई। कई घंटों की मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फाल्ट दूर होते ही टाउन फीडर से विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विद्युत विभाग की टीम की सराहना की।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534