मडियाहू जौनपुर / मडियाहूं तहसील क्षेत्र के सितम सराय में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का किया गया आयोजित
जानकारी के अनुसार जन विकास संस्थान, नौपेड़वा द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित *मैत्री परियोजना* के अंतर्गत विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत *सीतमसराय* में _स्कूल चलो अभियान_ के तहत जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही।जन विकास संस्थान के *ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री अरविन्द कुमार* ने कहा, _"शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है तथा शिक्षा से ही हर विकास संभव है।"_
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें।प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री चन्द्रकांत सिंह सहायक अध्यापक *श्री हिमांशु सिंह*, *सुश्री प्रियंका यादव*, *सुश्री अनामिका यादव*, शिक्षामित्र *श्री विनोद कुमार गुप्ता* एवं *श्रीमती रीना देवी* ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को निम्न सुविधाएं निःशुल्क दी जाती हैं जिसमे निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें
गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन
यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते एवं मोजे हेतु *₹1200* की धनराशि डीबीटी के माध्यम से खाते में दी जाती है मैत्री परियोजना के फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री शिवशेखर ने 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, आधार कार्ड बनवाने तथा नियमित विद्यालय भेजने के लिए समुदाय को जागरूक किया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री *श्रीमती मीरा देवी* ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में कुल *94 छात्र-छात्राओं* तथा समुदाय से *36 महिला एवं पुरुषों* ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन विकास संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री अरविन्द कुमार सहित प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
