Jaunpur News : जौनपुर में 'लर्निंग बाय डूइंग' योजना के चयनित प्रशिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र


जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के सभागार में 'लर्निंग बाय डूइंग' योजना के अंतर्गत सेवा प्रदाता के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एनर्जी एंड एनवायरमेंट के 15, एग्रीकल्चर (कृषि) के 15 तथा होम एंड हेल्थ के 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि चयनित प्रशिक्षक जनपद के सभी विकासखंडों के चयनित दो-दो विद्यालयों तथा पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 'लर्निंग बाय डूइंग' योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक, कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे भविष्य के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद पटेल, उदयभान कुशवाहा, डीसी शशिधर उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534