Jaunpur News : झपट्टामारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए जेवर बरामद


जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने झपट्टामारी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2025 को बहुरानी मोहल्ला निवासी रेशमा बानो बाजार से अपने जेवरों की सफाई कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक झपट्टा मारकर उनके मांगटीका, नाक की कील, चांदी की पायल और अंगूठियां लेकर फरार हो गया था। इस मामले में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी मस्जिद शाहगंज के पास से कमालुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ससना अंबारी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से झपट्टामारी के जेवरात बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध पहले से एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी तथा अन्य मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534