बक्शा(जौनपुर) कृषि विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के लिए किया जागरूक किया।वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने कहा कि मिलेट्स श्रीअन्न केवल एक फसल नहीं बल्कि पोषण सुरक्षा की सम्पूर्ण गारंटी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकलकर मोटे अनाजों की खेती करें। इससे भूमि की उर्वरता भी बनी रहेगी और आय भी बढ़ेगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. राजीव सिंह ने मिलेट्स की उन्नत किस्मों जैसे बाजरा, कोदो, कुटकी और रागी की खेती की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बीज उपचार, समय से बुवाई और जैविक खाद के प्रयोग पर विशेष जोर दिया। वैज्ञानिक डा. आर. के. सिंह ने मिलेट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्वों, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स के साथ बदलते खान-पान और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव में श्री अन्न को बहुत उपयोगी बताया। डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रशिक्षण, भ्रमण एवं अनुदान की जानकारी दी। इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ अशोक पाल, श्रीमती दुर्गा मौर्य, अश्वनी कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पटेल, विरेन्द्र मौर्य, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार सिंह सूरज कुमार सरोज, अशोक सिंह, संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामप्रसाद यादव, उदयनरायण चतुर्वेदी, विपिन चतुर्वेदी, खुशबू दुबे, इंद्रसेन सिंह, लालता प्रसाद, बिन्दु सहित सैकड़ों प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना एवं संचालन एडीओ एजी कृषि अनुराग सिंह ने किया।
Jaunpur News : किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के लिए किया जागरूक
byJaunpur Live
-