Machhlishahr News : सोने के बिस्किट के चक्कर में गवा दी सोने की चैन और अंगूठी


पैदल जा रही महिला को ठगो ने बनाया निशाना ,आभूषण लेकर फरार

मछलीशहर: नगर के चुंगी चौराहे पर पैदल जा रही  पवारा की महिला को ठगो ने अपने झांसे में लेकर सोने का नकली बिस्किट देकर सोने की चैन और अंगूठी ले ली। जब तक महिला को घटना का आभास होता इससे पहले मौके से फरार हो गए।
    पँवारा गाँव निवासी देवेंद्र दूबे ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उनकी मा पान कुमारी तेईस जुलाई को अपने मायके बड़ेरी जा रही थी। वह मछलीशहर नगर के चुंगी चौराहे पर पहुंचीं थी कि तीन लोग बाइक से उनके पास पहुँचे। दो लोग बाईक से उतरकर उन्हें किनारे ले गए। जहाँ उन्होंने एक सोने का बिस्किट देते हुए माँ से कहा इसे आप रखिये। उनसे 11 ग्राम की सोने की चैन और सात ग्राम की सोने की अँगूठी उसके बदले में लेकर चले गए। उनके जाने के बाद वहां लोग इकठ्ठा हो गए।सीसीटीवी फुटेज में युवकों की पहचान नहीं हो पाई।माताजी को उनके द्वारा दिया गया सोने का बिस्किट नकली साबित हुआ है। जिसे कोतवाली लेकर पहुंचे।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है ।सीसीटीवी सहित अन्य माध्यम से ठगों की खोजबीन की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534