मड़ियाहूं
मछली शहर मार्ग पर परसथ गांव स्थित आर बी एस कंपनी में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई ।आग लगने से कंपनी में रखा लाखों रुपए मूल्य का सरसों का तेल मशीन व उपकरण जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां मौके पर पहुंची और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी के संचालक विनोद सेठ ने बताया कि शनिवार रात 8:30 बजे तक वह कंपनी में मौजूद थे । उसके बाद वह मडियाहू स्थित अपने आवास पर चले आए।रात 10:00 बजे के लगभग उन्हें सूचना मिली की फैक्ट्री में आग लग गई है। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए स्वयं मौके पर पहुंचे ।उन्होंने बताया कि जब तक दमकल गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पाया तब तक फैक्ट्री का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। उनके अनुसार गोदाम में 1120 ड्रम भरा सरसों का तेल तथा 70000 लीटर तेल टैंक में रखा था। इसके अलावा मशीन व उपकरण और अन्य सामग्री आग से जल कर नष्ट हो चुका था।
Tags
recent
