Mariahu News : मां अन्नपूर्णा विदाई यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

मड़ियाहूं। स्थानीय नगर के प्राचीन कांवरिया संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को मां अन्नपूर्णा विदाई यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर से संघ के अध्यक्ष रवि कुमार मौर्य के नेतृत्व में हुआ। डीजे, गाजे-बाजे और "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवरियों का जत्था चिल्ह (मिर्जापुर) के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन सामग्री, राशन, गैस सिलेंडर, पेयजल के टैंकर और अन्य आवश्यक सामान विभिन्न वाहनों से भेजा गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, कवलजीत सिंह गब्बर, परमजीत सिंह, दिलीप साहू, बृजेश दुबे, राजेश सिंह, चंदन केसरी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयघोष के साथ यात्रा को भव्य रूप दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534