Mariahu News : यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतार, कई दिनों से परेशान


मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र की ठाठर सरकारी समिति पर रविवार सुबह यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसान कई घंटों तक कतार में खड़े रहे। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से यूरिया खाद के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं।

धान की रोपाई के बाद फसल में यूरिया खाद डालना जरूरी है। भगवानपुर और कशेरू समेत आसपास के गांवों से किसान करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर ठाठर समिति पहुंचे। किसानों नंदलाल, आलोक कुमार, दिनेश, उमेश और लालमणि ने बताया कि उनके क्षेत्र की समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें यहां आना पड़ा। करीब दो घंटे तक कतार में खड़े किसानों ने जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं समिति के सचिव विजय मौर्य ने खाद की कमी से इनकार करते हुए कहा कि किसानों को बारी-बारी से यूरिया का वितरण किया जा रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534