Mariahu News : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

मड़ियाहूं

 नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक मामले तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा एवं महामंत्री अशोक यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
सुबह  तहसील परिसर में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता नारे लगाते हुए तहसील परिसर में  भ्रमण करते  हुए गांधी तिराहे तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने  निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष सूर्यमणि यादव, प्रदीप सिंह ,गुलाब दुबे, राधाकृष्ण शर्मा, मोहनलाल यादव, जैनेंद्र दुबे, कृष्ण कुमार सिंह ,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534