Mariahu News : सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, राहगीर परेशान

मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के जमालापुर गांव में सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झुंड में घूम रहे पशुओं के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं या आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई लोग पशुओं के हमले में घायल भी हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं को शीघ्र पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की है। इस संबंध में पशुपालन अधिकारी प्रशांत पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में भेजा जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534