Nashik News : ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह ही राष्ट्र प्रेम : चीफ केसी पांडे


नाशिक। हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम रखना चाहिए क्योंकि यह देश की एकता, शांति और विकास की नींव है। राष्ट्र प्रेम का अर्थ सिर्फ नारे लगाना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना है। 90 वर्ष पुराना भोसला मिलिटरी कॉलेज से संलग्न सेंट्रल हिंदू मिलिट्री स्कूल में आयोजित रामदांडी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेरणादायक स्पीच देते हुए भारत का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा निजी रत्न और खनिज संग्रहालय गारगोटी म्यूजियम के संस्थापक चीफ केसी पांडे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमें नेशन फर्स्ट की भावना से काम करना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर होते हैं। इसलिए हमें मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।  सनातन धर्म पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म  शाश्वत और अनादि मार्ग,जो सदा से है और जिसका कोई आदि या अंत नहीं है। इसकी मुख्य विशेषताएं सार्वभौमिक सत्य, कर्म सिद्धांत और मोक्ष हैं। यह संपूर्ण मानवता और प्रकृति के कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जहाँ देश और दुनिया के युवा अपनी प्राचीन संस्कृति, मूल्यों और जड़ों की ओर तेजी से लौट रहे हैं। यह जुड़ाव केवल आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, जीवन प्रबंधन और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति से जुड़े अनेक मान्यवर, वक्ता,अभिभावक तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534