Sultanpur News : सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम


सुल्तानपुर स्थित ताबिश पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. पब्लिक स्कूल, सिद्धीकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम भावना ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह सफलता कोच श्री रोमी यादव, टीम मैनेजर श्री विनय कुमार गुप्ता तथा सहायक कोच के कुशल मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534