Bhayandar News : धर्म ज्योति प्रचार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ में पहुंचे लल्लन तिवारी

भायंदर। सनातन धर्म के प्रचार, प्रसार और संरक्षण की दिशा में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लगातार काम कर रही संस्था धर्म ज्योति प्रचार सेवा संस्थान द्वारा भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा विगत 4 वर्षों से यहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस मंदिर का निर्माण देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में कराया गया है। आज उन्होंने मानस पाठ में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।  संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नवीन सिंह ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी भी उपस्थित रहीं।  प्रमुख सहयोगियों में संस्था के मार्गदर्शक शारदा प्रसाद पांडेय, मार्गदर्शक डॉक्टर सुधाकर मिश्रा, सचिव कमलेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह,विन्ध्याचल सिंह, अवधेश सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, राकेश सिंह, जय प्रकाश पांडे, सर्वेश पांडेय, सुनील मिश्रा, राकेश मिश्रा, कमलेश सिंह, अनिल त्रिपाठी, रवि मिश्रा, राज सिंह, अविनाश प्रसाद, मिथिलेश पांडेय, दिनेश दूबे, मुकेश त्रिपाठी, विनय चौबे, आशीष शर्मा, शिखा चौबे , सरिता सिंह निशा शर्मा, एके पांडे ए आदि का समावेश है। संस्था द्वारा जनवरी 2025 में जेसल पार्क चौपाटी पर प्रख्यात कथावाचक राजन महाराज की भव्य कथा का आयोजन किया गया था। संस्था द्वारा 2028 में भी यहां राजन महाराज की कथा का आयोजन किया जाएगा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534