Jaunpur News : बक्शा पुलिस ने बरामद किए 11 गुमशुदा मोबाइल


जौनपुर। बक्शा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 11 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बक्शा प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस की मदद से मोबाइलों को ट्रेस किया।

अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी विवेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आईएमईआई ट्रैकिंग और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों को खोजने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने मोबाइल स्वामियों की पहचान कर उन्हें बरामदगी की सूचना दी। सभी मोबाइलों को साइबर सेल भेजकर तकनीकी जांच और डेटा सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद विधिक प्रक्रिया के तहत मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जाएंगे।

मोबाइल वापस मिलने की सूचना पर संबंधित लोगों ने खुशी जताते हुए बक्शा पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534