Jaunpur News : सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम


खुटहन (जौनपुर)26 अगस्त लोनिया पट्टी गांव में बुधवार सुबह सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से  स्वजनों में कोहराम मच गया, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव निवासी 13 वर्षीय सुजीत चौहान  पुत्र अमरेज सुबह घर में सोकर उठने के बाद बिस्तर से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान नीचे बैठे सर्प ने उसके पैर में डस लिया। किशोर ने तत्काल स्वजनों को पैर में सर्प के काटने की जानकारी दी।

पहले तो स्वजन  उसे लेकर स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया ही था कि उसकी हालत और बिगड़ने लगी। चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी किशोर की जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534