शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमी नगर स्थित सिटी नर्सिंग होम में 14 अगस्त को 11वें वार्षिक निःशुल्क हिजामा (Cupping Therapy) शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर में डॉ. शेख मोहम्मद तारिक जनरल फिजिशियन एवं सर्जन तथा डॉ. सैय्यदा हुमेरा बानो वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में हिजामा चिकित्सा से संबंधित परामर्श एवं सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार शिविर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग समय से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर का आयोजन सिटी नर्सिंग होम डॉ. हुमेरा टावर आजमी नगर डॉक्टर्स कॉलोनी में होगा। सिटी नर्सिंग होम में नॉर्मल डिलीवरी एवं विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।