Jaunpur News : गम्भीर रोगियों के उपचार के लिये शासन से मिले 19.12 लाख

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रयास से मिली सहायता

जौनपुर। गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे जौनपुर के 9 मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिये आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के प्रयास से मरीजों को यह सहायता उपलब्ध करायी गयी है। सहायता मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सुनील पाल निवासी सिद्दीकपुर को बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उपचार के लिये 2.50 लाख रुपये, डब्लू निवासी तारापुर को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के लिये 2.50 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है।

इसी तरह विनय सिंह निवासी ताहिरपुर को केजीएमयू लखनऊ के लिये 1.67 लाख 500 रुपये, दूधनाथ निवासी सैदपुर गडउर को एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हेल्थ केयर के लिये 2.50 लाख रुपये, श्याम जी निवासी नदियापार को बीएचयू के कैंसर सेंटर के लिये 75 हजार रुपये तथा पप्पू निवासी मंडी नसीब खां और आशीष जायसवाल निवासी उर्दू बाजार को एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हेल्थ केयर में उपचार के लिये 2.50-2.50 लाख रुपये की सहायता मंजूर हुई है।

इसके अलावा संगीता कुमारी निवासी पचोखर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के लिये 1.20 लाख रुपये और आजाद निवासी तारापुर को बीएचयू के कैंसर सेंटर में उपचार के लिये 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। इस प्रकार 9 लाभार्थियों के उपचार हेतु कुल 19 लाख 12 हजार 500 रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है।

राज्यमंत्री ने कहा कि गम्भीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमन्द लोगों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमन्द परिवारों को उपचार के लिये हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के परिजनों ने आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रति आभार जताया। परिजनों ने कहा कि महंगे उपचार के बीच मिली इस सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली है और उपचार जारी रखने में मदद मिलेगी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534