Jaunpur News : शास्त्रीय संगीत एवं कजरी महोत्सव—2026 का हुआ आयोजन


जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक कॉलेज के संगीत विभाग ने शास्त्रीय संगीत एवं कजरी महोत्सव 2026 का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अन्तर्गत मेंहदी एवं गायन प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक/अध्यक्ष उर्वशी सिंह रहीं। महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को सावन श्रृंगार मेंहदी एवं चूड़ी पहनाया गया। तत्पश्चात बुकें, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम भेंट करके स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक संगीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर डॉ. नगमा, डॉ. ममता सिंह, डॉ. प्रेमलता गिरि, डॉ. साहिदा परवीन, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ. अंकिता सिंह, आदिति मिश्रा, डॉ. अनुराधा सिंह, एकता यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मिश्रा ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति एवं संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाए रखा।
संगीत, लोक संस्कृति और कला के विविध रंगों से सजा यह महोत्सव विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ भारतीय संगीत एवं लोक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी में रुचि एवं जागरूकता विकसित करना रहा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534