Jaunpur News : तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक बितानू पुत्र कैलेंडर बनवासी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बितानू सुबह करीब छह बजे शौच के लिए तालाब की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर रामपुर थाना पुलिस और जमालपुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कई घंटे तक तालाब में तलाश की गई। सिपाही राम आसरे राव ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि बितानू को मिर्गी की बीमारी थी, ऐसे में दौरा पड़ने के कारण तालाब में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को सीएचसी रामपुर भेजकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534