Jaunpur News : केराकत क्षेत्र से 50 वर्षीय व्यक्ति लापता, साइकिल लेकर घर से निकले थे राजेंद्र निषाद


जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र निषाद शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को घर से साइकिल लेकर निकले थे, जिसके बाद से वह लापता हैं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र निषाद नैपुरा गांव, पोस्ट ब्लॉक मुफ्तीगंज, थाना गौराबादशाहपुर, तहसील केराकत, जिला जौनपुर के निवासी हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह साइकिल लेकर घर से निकले थे। इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और परिचितों ने संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

राजेंद्र के लापता होने के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने आम लोगों और सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि यदि किसी को राजेंद्र निषाद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार को सूचित करें।

राजेंद्र निषाद के पुत्र बृजेश निषाद ने लोगों से अपने पिता को तलाशने में मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि किसी भी प्रकार की जानकारी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534