Jaunpur News : तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी खिलाड़ी हुए सम्मानित


जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों और गुब्बारों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।
Uploading: 155726 of 155726 bytes uploaded.


प्रधानाचार्य ने किया ध्वजारोहण
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने गौरवमयी क्षणों के बीच ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह  एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
छात्र-छात्राओं ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सुरीली आवाज में सरस्वती वंदना और अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाकर सबका मन मोह लिया। देश प्रेम से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। एनसीसी कैडेट्स भी देशभक्त गीत एवं नाटक मंचन से सभी दर्शकों का मनमोह लिए
उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आकर्षण खेलकूद के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र रहे। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंच पर मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक महोदय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सभी आगंतुकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534