Jaunpur News : अजय कुमार उपाध्याय ने संभाला मड़ियाहूं एसडीएम का पदभार


मड़ियाहूं, जौनपुर। सोमवार, 31 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी, उपनिबंधक मड़ियाहूं राजेश कुमार मिश्र, आपूर्ति निरीक्षक रेनू द्विवेदी, अमित कुमार, अजय नायक,लेखपाल तथा मड़ियाहूं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। ज्ञात हो कि एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की पत्नी शिल्पा ऐरेन उपजिलाधिकारी न्यायिक मड़ियाहूॅं पद पर कार्यरत हैं।

वहीं तहसील परिसर में निवर्तमान उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को बैंड-बाजे के साथ फूल-मालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी गई। तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार, लेखपाल, मड़ियाहूं तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवागत उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534