Jaunpur News : हरिश्चंद्र गौतम चुने गये यू.पी. सहकारी लेखा परीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष


जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी लेखा परीक्षक संघ के दो दिवसीय 42वें प्रांतीय अधिवेशन के चुनाव में हरिश्चंद्र गौतम को संघ का नया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित गया। उनके इस पद पर आसीन होने की खबर मिलते ही उनके गृह आजमगढ़, जौनपुर समेत पूरे प्रदेश के विभागीय कर्मचारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने जौनपुर में जगह-जगह मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस सफलता का जश्न मनाया।

सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना मुख्य प्राथमिकता पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र गौतम ने शीर्ष नेतृत्व और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित मांगों को पूरा कराने और सहकारी लेखा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया।
संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने श्री गौतम को बधाई संदेश भेजते हुये उम्मीद जताई कि उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और कर्मचारी हित में क्रांतिकारी साबित होगा। श्री गौतम को अध्यक्ष चुने जाने पर एडवोकेट दीपचंद राम, डॉ अरविंद, हवलदार गौतम, जिलेदार विनोद, जगदीश सहित तमाम लोगों ने खुशी जतायी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534