Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान' को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज


जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनपद में राष्ट्रीय पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विकास भवन सहित अन्य विभागों में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया।

इस मौके पर विभाग द्वारा वित्त पोषित इकाइयों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों को भी अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करते हुये आमजन को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व की भावना को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना, लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534